title stringlengths 7 237 | summary stringlengths 5 1.24k | text stringlengths 7 1.09M |
|---|---|---|
व्हाइट हाउस में ओबामा बाइडन को उपराष्ट्रपति बोलकर चौंकाया फिर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गले लगाया कहा ये तो मजाक था | व्हाइट हाउस में मंगलवार को जब बराक ओबामा स्वास्थ्य देखभाल की लागत पर संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर खड़े हुए तो उन्होंने अपने कार्यकाल की तरह सामान्य रूप से लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति को "उप राष्ट्रपति बाइडन" के रूप में मजाक में संबोधित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 2017 में पद छोड़ने के बाद मंगलवार को पहली बार व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। ओबामा 2009 से 2017 तक लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। वह बाइडन के साथ अपने अफोर्डेबल केयर एक्ट के पारित होने का जश्न मनाने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे थे बाइडन ने ओबामा क... |
मदद नेपाल में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चार करोड़ देगा भारत समझौते हुए हस्ताक्षर | भारतीय दूतावास ने बताया कि इस परियोजना से सोलुखुंबु के खुमजुंग गांव में रहने वाले लोगों को सुरक्षित पानी मिल सकेगा और स्वच्छता में सुधार होगा जो सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए जरूरी हैं। | पूर्वी नेपाल में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए भारत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद देगा। भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार के संघीय मामले और सामान्य प्रशासन विभाग और खुंबु पासंग ल्हामू ग्रामीण नगर पालिका सोलुखुंबु के साथ खुमजुंग खुंडे अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत इसमें 4.10 करोड़ ... |
पाकिस्तान बुशरा की करीबी मित्र फराह खान पहुंचीं दुबई पति जा चुके थे अमेरिका | पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग पीएमएल एन उपाध्यक्ष मरियम का दावा है कि फराह का भ्रष्टाचार इमरान और बुशरा की शह पर चल रहा था। इमरान को डर है कि सत्ता हाथ से जाते ही उनके घोटाले सामने आ सकते हैं। | प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी मित्र फराह खान रविवार को देश छोड़कर दुबई पहुंच गईं। आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके पति अहसन जमील गुज्जर पहले ही अमेरिका जा चुके हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने यह जानकारी दी।विपक्ष का आरोप है कि... |
पाकिस्तान शीर्ष कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव संसदीय कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा फिर सुनवाई | दालत सिर्फ रिकॉर्ड देख अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और बाद में सदन भंग करने के लिए डिप्टी स्पीकर द्वारा उठाए कदमों की सांविधानिकता का पता लगाना चाहती है। | पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगते हुए सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर दी।इससे पहले पाक निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि वह तीन माह में चुनाव कराने में सक्षम नहीं है। लेकिन बाद में वह अपनी टिप्पणी से पलट गया और कहा उसन... |
श्रीलंका इस्तीफा नहीं देंगे राष्ट्रपति बहुमत वाले को सौंपेंगे सत्ता राजपक्षे ने कहा पहले असेंबली में 113 सांसदों का समर्थन जुटाएं | राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कहा कि वह इस्तीफा देने के बजाय उस दल को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं जो संसद में बहुमत साबित कर दे। | श्रीलंका में जारी आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच विपक्ष ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा है। जनता भी सड़कों पर गोतबाया के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच राष्ट्रपति की एकता सरकार बनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद गोतबाया ने इस्तीफे की मांग खारिज करते हुए कहा वह उस स्थिति में सत्ता सौंपने को तैयार हैं जब... |
शवों से पटी सड़कें देख जेलेंस्की बोले ऐसे दुर्दांत मंजर के बाद शांति वार्ता की गुंजाइश कम युद्ध यूं ही जारी रहे तो यूएन को बंद देना चाहिए | संयुक्त राष्ट्र परिषद में अपने पहले संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों ने ढूंढकर उन लोगों की जान ली जिन्होंने हमारे देश के लिए काम किया। अपराध करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। रूस की क्रूरता का विवरण देते हुए उन्होंने कहा यह कुछ हिस्से पर कब्जा करने वाले दाएश जैसे आतंकियों से अलग नहीं है। | यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि रूस के द्वारा उनके देश के लोगों पर किया जा रहा नरसंहार आईएसआईएस के आतंकियों के अपराध से किसी सूरत में कम नहीं। उन्होंने इस युद्ध अपराध के लिए क्रेमलिन की सेना को कानून के दायरे में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग द... |
पाक पीएम की लाइव कॉल फजीहत कॉलर ने लगाई लताड़ इमरान खान को बताया बंदर भगोड़ा | एक कॉलर ने पाकिस्तान के वजीर ए आजम इमरान खान की बुरी तरह से लताड़ लगा दी। कॉलर ने कहा कि आपने तो कहा था कि आप आखिरी गेंद तक लड़ेंगे अब क्या हुआ हवा निकल गई या हवा टाइट हो गई। | इन दिनों पाक में चल रहे संवैधानिक संकट के बीच इमरान खान राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए कभी टीवी के जरिए राष्ट्र के नाम संदेश देने तो कभी लोगों से फोन काल्स पर बात करने के बहाने जनता के बीच आते रहते हैं। इसी तरह के कार्यक्रम का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इमरान खान लाइव टीवी कार्यक्रम में फोन पर जनता से सवाल ल... |
श्रीलंका राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने हटाया आपातकाल जानिए संकट से जुड़ी प्रमुख बातें | श्रीलंका में जारी भीषण आर्थिक संकट के बीच सत्ता संघर्ष भी जारी है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने विपक्ष की मांग पर पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। | श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट को झेल रहा है। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बढ़ते विरोधों के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल को आपातकाल लगा दिया था। अब गोतबाया ने आपातकालीन नियम अध्यादेश को मंगलवार देर रात रद्द कर दिया। श्रीलंका संकट से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें1 राष्ट्र... |
नियुक्ति प्रो. हर्ष जैन यूक्रेन में राजदूत के रूप में संभालेंगे कार्यभार वारसॉ में किया गया स्वागत | राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे। | राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को वारसॉ पहुंचे। जहां चा... |
रूसयूक्रेन जंग यूएनएससी में भारत ने की बूचा में हुई हत्याओं की निंदा स्वतंत्र जांच की उठाई मांग | भारत ने यूएनएससी में बूचा में हुई हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि हमने संघर्ष की शुरुआत से ही कूटनीति और संवाद के रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया है। | यूक्रेन के बूचा में हुई सैकड़ों हत्याओं पर भारत ने चिंता जताई है। यूएनएससी में भारतीय प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिखा है। बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की भागीदारी को धन्यवाद देते हुए तिरुमूर्ति ने कहा कि बूचा में नागरिकों के मारे जाने की हालिया रिपोर्टें बहु... |
यूएनएससी में बोले जेलेंस्की यूक्रेन को अपना मूक गुलाम बनाना चाहता है रूस युद्ध अपराधों के लिए चलाया जाए मुकदमा | रूस यूक्रेन युद्ध मंगलवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया लेकिन अब भी कई इलाकों में हमले जारी हैं। बूचा में जगह जगह बिखरे शवों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र परिषद में मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर आरोप लगाए और कहा कि वह हमें अपना मूक गुलाम बनाने की कोशिश कर रहा है। | यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि युद्ध अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए। वीडियो माध्यम से अपने संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस... |
400 पेंटागन भारत के सैन्यरक्षा उपकरणों की खरीद में विविधता से अमेरिका उत्साहित लेकिन एस400 चिंतित | अक्तूबर 2018 में भारत ने एस 400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे लेकर अमेरिका कई बार चिंता जाहिर कर चुका है। | अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ने कहा है कि भारत द्वारा सैन्य और रक्षा उपकरणों की खरीद में विविधता लाने से अमेरिका उत्साहित है। इसके साथ ही पेंटागन ने नई दिल्ली के रूस से एस400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के निर्णय पर चिंता जताई। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि इस खरीद पर हमारे भारतीय साझेदारों के साथ हमारा स्पष्ट र... |
आर्थिक संकट श्रीलंकाई सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने दी चेतावनी कहाअंतरिम सरकार का हो नहीं तो हो सकता है खूनखराबा | सांसदों ने संसद अध्यक्ष से सभी दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया ताकि अधिकांश विधायकों के समर्थन से एक अंतरिम प्रधान मंत्री का चयन किया जा सके। | दशकों के सबसे बुरे आर्थिक संकट को झेल रहे श्रीलंका में सासंदों के एक समूह ने अंतरिम सरकार का गठन करने का समर्थन किया है। इन सांसदों का कहना है कि अगर जल्दी से जल्दी अंतरिम सरकार का गठन नहीं किया जाएगा तो देश में हिंसा और रक्तपात फैल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार सांसदों के इस समूह में रविवार को इस्तीफा देने व... |
पाकिस्तान शहबाज शरीफ की सेना प्रमुख से मांग विपक्षी सांसदों ने देशद्रोह किया है तो सबूत पेश करिए | इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ सरकार ने हाल ही में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में एक कूटनीतिक संदेश पेश किया था। इमरान सरकार का दावा है कि ये दस्तावेज पीटीआई सरकार के खिलाफ विदेश से रची गई साजिश का ठोस सबूत हैं। उन्होंने विपक्ष पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया है। | पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी सांसदों पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम से कहा कि अगर विप... |
रूस का दावा बूचा में हमने नहीं किया नरसंहार वीडियो पेश कहा फर्जी है पूरा मामला | रूस ने यूक्रेन के बूचा में नरसंहार के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि इस संबंध में जारी हो रहे वीडियो फर्जी हैं। अपने रुख का बचाव करते हुए रूस ने कई दावे भी किए हैं। | यूक्रेन के बूचा में नरसंहार की जानकारी सामने आने के बाद रूसयूक्रेन विवाद में नए सवाल खड़े हो गए हैं। यूक्रेन ने जहां बूचा में नागरिकों की हत्याओं का जिम्मेदार रूसी सेना को बताया है वहीं रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि बीते कुछ दिनों में जो शवों के वीडियो और तस्वी... |
बूचा नरसंहार हकीकत की कसौटी खरे नहीं रूस के दावे जानें कितने सही कितने | यूक्रेन के बूचा में रूसी सेना की ओर से किए गए कथित नरसंहार को लेकर इस समय रूस की खासी आलोचना हो रही है। लेकिन रूस ने अपना बचाव करते हुए इन आरोपों को गलत करार दिया है और कई दावे किए हैं। पढ़िए रूस के इन दावों को लेकर सबूत क्या कहते हैं। | रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच कीव के पास स्थित बूचा से दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो यहां पर भीषण नरसंहार होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इस नरसंहार का आरोप रूसी सेना पर लग रहा है।19 मार्च को एक तस्वीरआई थी जो रूस के विदेश मंत्री के उस दावे को गलत बताती है जिसमें उन्होंने बूचा में ... |
सियासी उठापटक कुवैत की सरकार ने इस्तीफा दिया राजनीतिक संकट गहराया | कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल खालिद अल हमद अल सबाह ने मंत्रिमंडल का इस्तीफा शहजादे को सौंप दिया। इसी के साथ यहां सियासी संकट गहरा गया है। | कुवैत में एक बार फिर सियासी उठापटक सामने आई है। कुवैत की सरकार ने अपने गठन के कुछ महीने बाद ही मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सरकार को कुछ ही दिनों में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था। इसके साथ ही इस देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है जिसके चलते कई अहम आर्थिक और सामाजिक सुधार अधर में लटक गए हैं।सरकारी समाचार एजेंसी कुना... |
टू प्लस टू वार्ता जयशंकर बोले यूक्रेन रूस जंग से भारत अमेरिका के संबंध नहीं | यूक्रेन मामले में भारत की भूमिका पर सवाल किए जाने पर जयशंकर ने कहा भारत का इरादा मदद का है। यूक्रेन यूरोप रूस और अन्य पड़ोसी देशों के साथ भारत करीबी संपर्क में है। वह मौजूदा संकट का स्थायी हल निकालने में मदद करना चाहता है। | टू प्लस टू वार्ता के अंतिम दिन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग की वजह से भारत अमेरिका के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। . मुख्यालय का दौरा करने हवाई पहुंचे। कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने रक्षामंत्री का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री... |
तैयारी अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा इसरो का नया प्रक्षेपण यान लॉन्च की कीमत को करने रहा काम | इसरो यह भी पड़ताल कर रहा है कि भविष्य में किस तरह के लॉन्च व्हीकल बन सकते हैं और लॉन्चर की लागत को कैसे कम किया जा सकता है। | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान कम लागत में दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रक्षेपण यान की तैयारी कर रहा है। इससे कई तरह की तकनीकों जैसे हाइपरसोनिक उड़ान स्वचालित लैंडिंग वापासी उड़ान स्क्रैमजैट प्रणोदन आदि में इस्तेमाल की जा सकेंगी। इससे हर अंतरिक्ष प्रक्षेपण और उड़ान का खर्चा बचेगा और भविष्य में अंतरिक्ष पर्यटन के ल... |
पाकिस्तान कैबिनेट में कुछ वक्त ले सकते हैं पीएम शहबाज शरीफ गठबंधन के सभी सहयोगियों को साथ लेकर करेंगे काम | पीएम शहबाज शरीफ अपने सभी सहयोगियों में खासकर उन लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं जो इमरान खान की पार्टी का गठबंधन छोड़ने के बाद उनके साथ आए हैं। | पाक के नए पीएम शहबाज शरीफ अपने नए मंत्रिमंडल के गठन में कुछ वक्त ले सकते हैं। दरअसल वह सत्तारूढ़ गठबंधन की नाजुक प्रकृति जानते हैं और वह सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। गठबंधन में आठ राजनीतिक दल और चार निर्दलीय शामिल हैं। पीएमएल एन और पीपीपी के सूत्रों ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि दोनों दलों के नेतृत्व ने सभी स... |
रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों लगाया प्रतिबंध कीव के पास हथियार डिपो तबाह यूक्रेनी नौसेना के सैनिकों का सरेंडर | इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था उसी के जवाब में रूस ने मेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। | रूस यूक्रेन के बीच जंग को 48 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए उसपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी... |
चीन कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा मामले शंघाई में लॉकडाउन से बिगड़े हालात | यूएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड 19 के चलते पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में चले गए और कई विकासशील देश कर्ज पर दिए जाने वाले भारी ब्याज के कारण महामारी के दुष्प्रभावों से उबर नहीं पा रहे हैं। यह संख्या यूक्रेन में जारी युद्ध के असर से पहले की है। | चीन में कोरोना की तीसरी लहर नियंत्रण से बाहर हो रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच भारत ने शंघाई में अपनी काउंसलर सेवाएं बंद कर दी हैं। चीन प्रशासन ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के... |
न्यूयॉर्क हमला गोलीबारी कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार पूरी घटना को अकेले ही दिया अंजाम | अधिकारी ने बताया कि कि फ्रैंक की उम्र 62 साल है और इसको मैनहट्टन में हिरासत में लिया गया। उसने इस दिल दहला देने वाले काम को अकेले अंजाम दिया था। | अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन मेट्रो सबवे पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में शामिल वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान फ्रैंक जेम्स के रूप में की गई है। आरोपी की तस्वीर भी पुलिस ने पहले ही जारी कर दी थी। 62 साल का है अपराधीअधिकारी ने बत... |
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक सामाजिक परिषद के चार प्रमुख निकायों के लिए भारत को चुना गया | दिसंबर 2018 में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति पर एशिया प्रशांत सीट के लिए निर्विरोध चुना गया था। | भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है जिसमें विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग भी शामिल है। आर्थिक और सामाजिक परिषद 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है। इसमें महासभा द्वारा चुने गए संयुक्त राष्ट... |
2+2 वार्ता भारत अमेरिका ने यूक्रेन की मानवीय सहायता की वार्ता लंका पाकिस्तान को लेकर भी हुई चर्चा | 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से प्रदान किया और रूस यूक्रेन संघर्ष के बीच दोनों देशों ने ऊर्जा संकट खाद्य सुरक्षा और कीव को मानवीय सहायता पर चर्चा की। | भारत अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में मंगलवार को कहा कि यूक्रेन संकट को लेकर हमने बात की।यूक्रेन को हमने मार्च महीने में 90 टन राहत सामग्री दी है लेकिन अभी भी यूक्रेन को दवाओं की आपूर्ति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इंडो पैसिफिक में और अध... |
पार्टीगेट विवाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा माफी भी मांगी जानें क्या है पूरा मामला | बोरिस जॉनसन ने बकिंघमशायर में संवाददाताओं से कहा ‘मैंने जुर्माने का भुगतान कर दिया है और मैं एक बार फिर पूर्ण रूप से माफी मांगता हूं। | . जारी किया जाएगा।अपने इस्तीफे की मांग के जवाब में जॉनसन ने कहा "मुझे जो जनादेश मिला है उसे जारी रखने और पूरा करने में सक्षम हूं लेकिन उन समस्याओं से भी निपटना चाहता हूं जिनका देश अभी सामना कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा "मेरा मानना है कि देश के लोग आगे बढ़ें और इस देश के लोगों के लिए काम करें और मैं यही कर रहा हूं।" इस... |
ब्रिटेन के आतंकी को सलाखों के पीछे काटनी होगी पूरी उम्र सांसद की हत्या करने के अपराध में मिली सजा | ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद की हत्या करने वाले एक आईएसआईएस के आतंकवादी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। | इस्लामिक स्टेट के समर्थक एक आतंकवादी को बुधवार को ब्रिटेन के एक सांसद की हत्या करने के अपराध में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। 26 वर्षीय अली हरबी अली को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स से गिरफ्तार किया था। उसे लंदन में ओल्ड बेली कोर्ट के सामने सजा सुनाने के लिए पेश किया गया था ज्यूरी उसे पहले... |
बड़ी समस्या भारत की जीडीपी पड़ रहा यूक्रेन युद्ध का असर विश्व बैंक ने जताया 1.3 फीसदी की गिरावट का अनुमान | दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हांस टिमर ने युद्ध के चलते भारत की जीडीपी में गिरावट की आशंका जताने के साथ यह भी कहा कि हाल की तिमाहियों में भारत ने सेवाओं के उत्पादन में काफी सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस समय सेवाओं की काफी मांग है और भारत इस मांग को पूरा कर सकता है। | रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का भारत की जीडीपी वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विश्व बैंक के एक अधिकारी ने कहा है कि युद्ध के चलते भारत की जीडीपी वृद्धि दर में 1.4 फीसदी और आय वृद्धि में 2.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है। अधिकारी ने कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के संकट से भारत तेजी से उबर रहा है लेकिन फिर भी ... |
यूक्रेन का रूस आरोप फास्फोरस बमों का इस्तेमाल रहे पुतिन हमलों में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर हुई 191 | यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय की ओर से बताया गया कि रूस के हमलों के कारण यूक्रेन में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। वहीं 349 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। मृत बच्चों की संख्या में और बढ़ोतरी भी संभव है। इस लड़ाई से सबसे ज्यादा 113 बच्चे डोनेस्क में प्रभावित हुए हैं। | रूस यूक्रेन के बीच जंग 48वें दिन में पहुंच चुकी है। अभी भी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह युद्ध कहां रुकेगा जाकर। लेकिन युद्ध के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह रुला देने वाली हैं। वहीं इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को एस्टोनिया की संसद को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने ... |
पाकिस्तान की सियासत पीटीआई ने विदेशी साजिश की संसदीय जांच कराने का किया विरोध शहबाज शरीफ लगाए आरोप | अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटीआई की राजनीतिक समिति की एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया। इस बैठक में जल्द से जल्द आम चुनाव कराने का आह्वान किया गया। साथ ही पार्टी के समर्थन आधार को जुटाने के लिए कई रैलियों की घोषणा भी की गई। | पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। पीटीआई ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की किसी भी बैठक का बहिष्कार करेगी। इस दौरान इमरान खान की पार्टी ने अपनी सरकार गिराने में विदेशी साजिश होने का दावा किया। इस दौरान पार्टी ने मांग की देश का सर्वोच्च न्य... |
पाकिस्तान में सियासी उठापटक निष्ठा उठते सवालों से सैन्य नेतृत्व भी परेशान जानें बैकफुट क्यों रही सेना | पाकिस्तान की सेना की तरफ से मंगलवार को एक असामान्य बयान जारी किया गया। ये बयान सेना मुख्यालय में हुए फॉर्मेशन कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के बाद जारी हुआ। इसमें कहा गया कि देश के राजनीतिक नेतृत्व में भरोसा रखना और संविधान एवं कानून के राज की रक्षा करना सेना का सुविचारित रुख है। | ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब देश के अंदरूनी सियासी विवाद में पाकिस्तान की सेना बचाव की मुद्रा में दिख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने जिस खुले रूप में पाकिस्तान की सेना की आलोचना की है उससे सैनिक नेतृत्व विचलित दिखता है। खास कर सोशल मीडिया पर लगातार हो रही सेना विरोधी टिप्पणियों से सैन्य अधिकारी नारा... |
End of preview. Expand in Data Studio
How to use this dataset
# You can load data using following code and then split into train and validation set
from datasets import load_dataset
data = load_dataset("d0r1h/HindiNewSummaries")
Licensing
Note: This license applies to the dataset curation and summaries. Original article copyrights remain with their publishers.
This dataset contains news articles and summaries collected from publicly available news websites.
The original copyright of the article text remains with the respective publishers and authors. The CC-BY-4.0 license applies to the dataset structure, the annotations/summaries, and the curation effort, not to the underlying news content.
Users of this dataset are responsible for ensuring compliance with the original source websites’ terms of use and copyright policies.
Citation
If you use this dataset in your research, please cite:
@dataset{HindiNewSummaries,
title = {News Articles and Summaries Dataset},
author = {Pawan Trivedi},
year = {2022},
publisher = {Hugging Face},
url = {https://huggingface.co/datasets/d0r1h/HindiNewSummaries}
}
- Downloads last month
- 17